PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) ने कर्नाटक बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बातचीत (online conversation with Karnataka BJP workers) की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं कर्नाटक के लोगों का स्नेह देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा (visit to Karnataka) करूंगा। राज्य में प्रचार करने वाले बीजेपी नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला। यह बीजेपी में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। 

PM मोदी ने कहा की कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मिटाने में कोई रुचि नहीं ली क्योंकि वह खुद ही भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा श्रोत रही है। साल 2014 के बाद भ्रष्टाचार से लड़ाई में कितनी तेजी आई है यह पूरा देश देख रहा है। जन-धन, आधार और मोबाइल के त्रिशुल ने भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा वार किया है। उन्होंने कहा कि देश में पहला एम्स 1956 में शुरू हुआ और कांग्रेस ने उसका खूब श्रेय लिया लेकिन दूसरा एम्स कब शुरू हुआ इसपर कांग्रेस कुछ नहीं बोलती। UPA सरकार में किसी तरह 2014 तक एम्स की संख्या 7 हुई। 60 सालों में 7 एम्स बने लेकिन 9 सालों में हमने देश में एम्स की संख्या 20 कर दी।   

पीएम ने कहा कि बीते 9 सालों में भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना है और डबल इंजन सरकार के कारण इसका बड़ा लाभ कर्नाटक सरकार को मिला है। अगर यहां ऐसी सरकार आएगी जो बात-बात पर केंद्र सरकार से लड़ती रहेगी, वो अपनी राजनीति करती रहेगी और सभी परियोजनाओं को लटकाती रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।  

कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं। राज्य में प्रचार करने वाले BJP नेता बताते हैं कि प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से कितना प्यार मिलता है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।