MODI

Loading

नई दिल्ली. आज यानी गुरूवार 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने 2 दिन के दौरे पर अब से कुछ देर पहले फ्रांस (France) रवाना हो चुके हैं। भारतीय समयानुसार वो शाम करीब 4 बजे पेरिस पहुंचेंगे। जानकारी दें कि, उन्हें फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर बतौर चीफ गेस्ट इन्वाइट किया गया है।

गौरतलब है कि ये दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को शानदार 25 साल पूरे हुए हैं। बताते चले कि, PM मोदी से पहले साल 2009 में मनमोहन सिंह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने थे, जिन्हें बैस्टिल डे में चीफ गेस्ट के तौर पर इस तरह का महत्वपूर्ण न्योता मिला था।

होगा ऐतिहासिक रक्षा सौदा

वहीं पीएम के इस दौरे पर भारत-फ्रांस के बीच ऐतिहासिक रक्षा सौदा भी होने जा रहा है। दरअसल अन्य मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक PM मोदी के फ्रांस दौरे पर 26 राफेल विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को लेकर डील एक होनी है।

क्या होगा आज ख़ास 

वहीं आज यानी गुरुवार को फ्रांस पहुंचने के बाद PM पेरिस के ला सीएन म्यूजिकले में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मोदी के लिए अपने ऑफिशियल घर एलसी पैलेस में एक ख़ास प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे।

पहले भी जा चुके हैं फ्रांस 

गौरतलब है कि, इससे पहले PM मोदी अब तक 5 बार फ्रांस की यात्रा कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका पहला दौरा 9-12 अप्रैल, साल 2015 में हुआ था, जो एक ऑफिशियल विजिट थी। इसके बाद 1 दिसंबर 2015 को PM मोदी पेरिस में विश्व जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। तीसरी बार 2-3 जून 2017 को भी PM मोदी फिर से फ्रांस पहुंचे थे, जहां उनकी राष्ट्रपति मैक्रों से पहली बार  मुलाकात हुई थी। वहीं फिर इसके बाद 22-23 अगस्त, 2019 को भी PM मोदी अपनी एक आधिकारिक यात्रा के तहत फ्रांस गए थे। फिर उन्होंने 4 मई 2022 को फ्रांस का अपना पांचवां दौरा किया था। इस प्रकार उनका फ्रांस में ये छठा दौरा होगा।