नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) अमृतसर के ब्यास में राधा स्वामी सत्संग पहुंचे, जहां उनका संप्रदाय प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) से मिलने हुआ है। हालाँकि उनके बीच किस विषय पर बातचीत हुई है, फिलहाल उस पर विवरण की प्रतीक्षा है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets Dera Radha Soami, Beas head Baba Gurinder Singh Dhillon in Amritsar, he also visited the Dera.
(Source: DD News) pic.twitter.com/IDKqT22YSU
— ANI (@ANI) November 5, 2022
इसके साथ ही PM मोदी ने बीते शुक्रवार को ट्वीट किया था, “बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के नेतृत्व में, आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है।” गौरतलब है कि, राधा स्वामी सत्संग को डेरा बाबा जयमल सिंह के नाम से भी जाना जाता है। यह अमृतसर शहर से लगभग 45 किमी दूर ब्यास शहर में स्थित है।
Punjab | Prime Minister Narendra Modi visited Radha Soami Satsang Beas today and also met the Dera head Baba Gurinder Singh Dhillon. pic.twitter.com/r0wLFIPPek
— ANI (@ANI) November 5, 2022
देश भर में और खासकर पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश में इसके काफी अनुयायी हैं। गौरतलब है कि, इसके बाद मोदी का हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में आगामी 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।