PM Modi Reply To President Address Today BJP Told To All MPs Attend, New Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photo Source: Sansad Tv

Loading

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार यानी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसके लिए अपने सभी सांसदों को पांच फरवरी को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक व्हिप भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण भाषण भी दे सकते हैं। देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये आखिरी संसद सत्र होगा।

राष्ट्रपति ने कब किया था संबोधित

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार यानी 31 जनवरी को सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को एक साथ संबोधित किया था, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। उन्होंने लगभग 74 मिनट के संबोधन में सरकार के विजन और देश में बीते 10 साल की कार्यकाल में हुए कामकाज का विस्तार से जिक्र किया। 

 बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप (Whip) जारी किया है। साथ ही अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

क्या होता है व्हिप 

व्हिप (Whip) का मतलब होता है पार्टी में अनुशासन को बनाए रखना है। व्हिप किसी पार्टी द्वारा अपने विधायकों या सांसदों को जारी की जाती है। व्हिप जारी होने के बाद इसका उल्लंघन करने पर विधायक या सांसद की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। व्हिप जारी होने के बाद सदस्यों को इसका पालन करना अनिवार्य हो जाता है।

इसलिए भी जारी किया जाता है Whip

 जब सदन में फ्लोर टेस्ट की स्थिति बनती है, तो पार्टी अपने विधायकों या सांसदों को व्हिप जारी करती है। व्हिप जारी करने का उद्देश्य विधायकों या सांसदों को क्रॉस वोटिंग करने से रोकना होता है। व्हिप जारी करने का मकसद अपने सदस्यों को एकजुट करना होता है।