modi
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  की केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित क्रेट हुए PM मोदी ने मंत्रियों को 2 मुद्दों पर बोलने से मना किया है, जबकि एक मुद्दे पर कुछ शर्तों के साथ बोलने की छूट दे दी है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक जहां जी20 और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई में यह कहा कि, ” गैरजरूरी या कोई भी टिप्पणी न करें।” खबरों की मानें तो ये ऐसा पहली बार हुआ है जब PM मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ इस विषय पर चर्चा की है। 

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता ASEAN मीटिंग में जाने से पहले मंत्रिपरिषद के साथ मीटिंग की थी। उन्होंने मंत्रियों से कहा था कि, वे इंडिया बनाम भारत के विवाद पर कुछ न न बोलें। इसके साथ ही  G20 समिट पर अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई मिनिस्टर बयान न दे। हालांकि PM मोदी ने मंत्रियों को सनातन धर्म विवाद पर बोलने की छूट दी है। लेकिन कहा कि, आपका जवाब मुद्दे पर आधारित होना चाहिए, संविधान किसी भी धर्म की अपमान की इजाजत बिल्कुल नहीं देता है।

जानकारी दें कि, राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक G20 समिट होने को है। इस दौरान 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि, 9 मेहमान देशों के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति दो दिन के लिए दिल्ली में मौजूद होंगे। इसीके चलते प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को सावधानी बरतने के जरुरी निर्देश दिए हैं।​