MODI-LATA
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. दोपहर कि बड़ी खबर के अनुसार स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए, आज शाम सवा 4 बजे PM मोदी दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे। यह भी बताया जा रहा है कि PM मोदी शाम 5 बजे मुंबई में लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करेंगे। जहाँ  वे उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। मिले जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अंतिम संस्कार में भी आज शामिल हो सकते है।

    अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे आदित्य ठाकरे भी  

    बता दें कि लता मंगेशकर का आज सुबह करीब आठ बजे निधन हुआ था। उन्होंने आज मुंबई के ब्रैंच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों से फिल्मी हस्तियों तक के कई लोग शोकाकुल हैं। वहीं आज महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मुंबई के ब्रैंच कैंडी अस्पताल पहुंचकर लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन किए।

    गौरतलब है कि जनवरी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में वह न्यूमोनिया से भी पीड़ित हो गईं थी। वहीं हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालाँकि उनकी हालत में सुधार के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट भी हट गया था। लेकिन आख़िरकार 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आज यानी रविवार 6 फरवरी को ‘स्वर कोकिला’ ने अपनी अंतिम सांस ली।