MODI-RAM

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ उत्तरप्रदेश के अयोध्या में बन रहे राममंदिर में आगामी 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इस ख़ास मुलाकात के बाद ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि गामी 22 जनवरी प्रधानमंत्री अयोध्या में मौजूद रहेंगे। उन्हीं के हाथों से विग्रह की स्थापना होगी।

निमंत्रण पर सवाल 
इस निमंत्रण पर विपक्ष ने अब जबरदस्त हंगामा शुरु कर दिया है। इस निमंत्रण पर सवाल खड़े करते हुए यह पूछा गया कि इस मौके पर PM मोदी को निमंत्रण क्यों देना जरूरी है? ऐसे मौकों पर प्रधानमंत्री को खुद ही उपस्थित होना चाहिए। लेकिन इन सबसे अलग DMK एक कदम आगे निकलते हुए भगवान राम को कपोल कल्पना बताया है।

DMK ने भगवान राम को बताया कल्पना
इस बाबत DMK नेता टीकेएस इलंगोवन कहते हैं, “मैं इस मूदे पर क्या कह सकता हूं? उन्होंने इतिहास को ही ध्वस्त कर दिया है और उसकी जगह पौराणिक कथाओं को स्थान दिया गया है। किसी भी देश को अपने इतिहास पर गर्व होना चाहिए, उसे इस इतिहास जानना चाहिए। राम का जन्म दरअसल एक पौराणिक कथा है, यह रामायण की कहानी है। यह साहित्य है। लेकिन BJP अब इतिहास को ही पौराणिक कथाओं से बदलना चाहते हैं। BJP यही करने और कहने की कोशिश कर रही है। सत्ता में बैठे इन लोगों से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? ।।। वह इसे एक राजनीतिक उपकरण के रूप में उपयोग करना चाहते हैं। ऐसा नहीं हैं कि इन्हें राम में दिलचस्पी है। BJP कभी भी राम को महत्वपूर्ण नहीं मानती लेकिन उनका राजनीतिक लाभ इसमें जरुरु होता है इसलिए वे अपने राजनीतिक लाभ के लिए ‘राम’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

जानकारी दें कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। वहीं ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने इस बाबत मीडिया को बताया था कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को दोपहर 12।30 बजे पीएम के कर-कमलों से होगी। इस अवसर पर देश के 4000 संत-महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे। इनमें उत्तरप्रदेश  के CM योगी आदित्यनाथ, RSS के सरसंघचालक डॉ। मोहन भागवत जैसे नाम भी प्रमुखता से शामिल है।