narendra modi
Representative Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ (Pravasi Bharatiya Diwas) पर भारतीय प्रवासियों की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि इस समुदाय ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान के सम्मान में हर साल नौ जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मनाया जाता है।

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने के लिए नौ जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत आए थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रवासी भारतीय दिवस की सभी को, विशेषकर प्रवासी भारतीयों को शुभकामनाएं। हमारे प्रवासी भारतीय समुदाय ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसी के साथ, वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।”