Photo Credit Twitter- ANI
Photo Credit Twitter- ANI

    Loading

    गुजरात: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया। पीएम ने गुजरात में 21,000 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर गुजरात के निवासियों को विकास का तोफा दिया है। उन्होंने, परियोजनाओं के उद्घाटन करने के बाद वडोदरा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 21वीं सदी में भारत के विकास के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण जरूरी है। जिसके लिए हमारी सरकार लगातर महिला हित के लिए कार्य कर रही है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया है। उनका सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए अनिवार्य है। आज सेना से लेकर खदान तक महिला कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए उनकी पसंद के कैरियर चुनने में आने वाली सभी बाधाएं हटाती जा रही हैं। सरकार उनके सपनों को उड़ान भरने के लिए विकास के सभी दरवाजे को लगातार खोलते जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि, वडोदरा मातृशक्ति के उत्सव के लिए एक उपयुक्त नगर है क्योंकि, यह मां की तरह संस्कार देने वाला शहर है, वडोदरा संस्कार की नगरी है। ये शहर हर प्रकार से यहां आने वालों को संभालता ही नही अपितु सुख-दुख में साथ भी देता है।

    इसके पहले पावागढ़ में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री कहा था, आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव लगातार फिर से स्थापित हो रहे हैं। नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन धरोहर और प्राचीन पहचान को उसी उमंग और उत्साह के साथ जी रहा है। इस पर देश का हर भारतीय गर्व कर रहा है।

    गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी माता हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर मिलने के बाद लगातर गुजरात के अन्य क्षेत्रों का दौरा कर रहें हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचमहल ज़िले के पावागढ़ पहाड़ी पर कालिका माता मंदिर में पूजा- अर्चना की। पीएम ने पंचमहल जिले के पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का दौरा किया और मंदिर का उद्घाटन किया। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ ही मौज़ूद थें। जिसके बाद से लगातार पहले से सुनियोजित कार्यक्रमों में सम्मलित होकर परियोजनाओं का उद्घाटन किए और जनता को संबोधित किया है।