Punjab-Zira

Loading

फिरोजपुर: पंजाब से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा (MLA Kulbir Singh Zira) को आज सुबह पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुलबीर सिंह जीरा पर BDPO ऑफिस में जबरन अपने समर्थकों के साथ घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने और दफ्तर के अंदर धरना करने का भी संगीन आरोप है। इधर पूर्व विधायक की गिरफ्तार के बाद कांग्रेसी पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं।

इसके साथ ही  पूर्व विधायक को पुलिस द्वारा न्यायिक जज के निवास पर पेश किया गया, जहां उन्हें आगामी 31 अक्टूबर तक केंद्रीय जल फिरोजपुर में भेज दिया गया है। दरअसल जीरा के BDO ने इल्‍जाम लगाए थे कि पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबी अपने समर्थकों के साथ सीधे दफ्तर में घुस गए थे, और बदसलूकी फिर वे करने लगे। इसके बाद BDO ने प्रशासन से जीरो को गिरफ्तार करने की मांग की थी। हालांकि इस मामले में कुलबीर सिंह जीरा आज बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद ही अपनी गिरफ्तारी देने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस ने आज सुबह करीब 5 बजे उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आधा घंटा सड़कों पर घुमाया गया
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, कुलबीर सिंह जीरा को सुबह 5:00 बजे गिरफ्तार करने के बाद आधा घंटा सड़कों पर भी घुमाया गया। दरसल कुछ दिन पहले जीरा के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। इस शिकायत में कहा गया था कि जीरा अपने कई समर्थकों के साथ ब्लॉक विकास कार्यालय जा पहुंचे थे। यहां उन्होंने और उनके समर्थक सरकारी दफ्तर में दफ्तर में जबरदस्ती घुस गए थे। इस दौरान उन्होंने काम में बाधा डाला और आधिकारिक रिकॉर्ड्स को नुकसान पहुंचाया। फिलहाल कोर्ट ने जीरा को 14 दिन की न्यायिक विरासत में भेज दिया है।