पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसे वाला की गोली मारकर हत्या

    Loading

    चंडीगढ़: एक बड़ी खबर के अनुसार पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने पंजाबी गायक सिद्धू मुसे वाला को गोली मार दी। इस फायरिंग में  फायरिंग की घटना में सिद्धू  ही मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। 

    मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया कि, “तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूस वाला की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को आगे के इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया है।”

    एक दिन पहले ही आप सरकार ने हटाई थी सुरक्षा 

    उल्लेखनीय है कि, यह घटना पंजाब की आप सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

    मानसा से लडे थे विधानसभा चुनाव

    बता दें कि, मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ विजय सिंगला ने 63,323 मतों के अंतर से हराया था।

    कांग्रेस ने जताया शोक 

    मूसेवाला की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, “पंजाब से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रतिभाशाली संगीतकार श्री सिद्धू मूस वाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। इस अत्यधिक दुख की घड़ी में हम एकजुट और अविचल खड़े हैं।”

    आप सरकार मौत की जिम्मेदार 

    कांग्रेस नेता डॉ राज कुमार वेरका ने आम आदमी पार्टी को मूसेवाला के मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, सिद्धू मूसे वाला की मौत की ज़िम्मेदारी भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की है। यह दुष्मनी में लोगों की सुरक्षा वापस ले रहे हैं। पंजाब में क़ानून-व्यवस्था का जनाज़ा निकला हुआ है, गैंगस्टर दनदना रहे हैं।