Joshimath Crisis
Pic : Ani

    Loading

    जोशीमठ : जोशीमठ में हो रही भयानक लैंडस्लाइडिंग की वजह से शहर को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। लैंडस्लाइडिंग की वजह से जोशीमठ में भय का माहौल बना हुआ है। घरों की दीवारों पर दरारें दिखाई दे रही हैं। लोग घरों से बाहर रात गुजरने के लिए मजबूर हैं। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निवासियों के पुनर्वास और क्षेत्र के उपचार के लिए सरकार ने कमर कस ली है।

    Ani के रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। जिसमें जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। भारत सरकार की तरफ से जल शक्ति मंत्रालय की हाई लेवल टीम और गृह मंत्रालय से सीमा प्रबंधन के सचिव की टीम जोशीमठ आ रही है। 

    उन्होंने यह भी कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की एक टीम सहित केंद्र सरकार की दो टीमें यहां पहुंच रही हैं। जोशीमठ नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर अग्रीम आदेश तक रोक लगाई है। जो भी लोग अस्थाई रूप से विस्थापित हुए हैं उनको राहत सामग्री दी जा रही है।  

    DM हिमांशु खुराना ने यह भी कहा कि हमारे अधिकारी लोगों से लगातार मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों का दूर करने में लगे हैं। जो भी लोग इससे प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों को सूखे राशन के किट बांटे जा रहे हैं।