rahul

Loading

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के खेमें से मिली बड़ी खबर के अनुसार, एक बार फिर कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा (Bharat 14 जनवरी से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इस बार मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी। 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ होगी। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी।

इस बाबत कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर ये यात्रा होगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी।” रमेश ने यह भी कहा कि, “ये यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।ये आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए यात्रा होगी।”

मणिपुर से ही क्यों इस यात्रा की शुरुआत?

इस बाबत कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दलील दी कि इस यात्रा को मणिपुर से शुरू करने के पीछे मकसद यह है कि मणिपुर देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम वहां के लोगों के घाव पर मरहम लगाने का महत्वपूर्ण काम करेंगे। उयह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह आम लोगों के लिए है जो पीड़ित हैं। 

14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी भारत न्याय यात्रा

इस प्रकार मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की यह ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी।असम, नागालैंड, मेघालय, बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र होते हुए मुंबई पहुंचेगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कहीं यह यात्रा बस से होगी, कहीं कहीं पैदल भी होगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘भारत न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे।