MODI-BHAJANLAL
आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा

Loading

नई दिल्ली/जयपुर: आज यानी शुक्रवार 15 दिसंबर को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) शपथ लेंगे। वे अब से कुछ देर बाद यानी कि सुबह 11:15 बजे CM पद की शपथ लेंगे। वहीं आज होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) और प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairwa) को भी मंत्रीमंडल सदस्य की शपथ दिलाई जाएगी। आज राजस्थान की इस नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के सामने होने को है।

जानकारी दें कि राजस्थान के नवनिर्वाचित CM भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री समेत जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इसके साथ ही प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आमजन भी इस समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह बाबत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। राजस्थान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता और तगड़े इंतजाम किए हैं।

संघ के करीबी भजनलाल 

वैसे भजनलाल शर्मा सामान्य वर्ग से हैं। वे संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। लंबे समय से वे संघ से जुड़े भी हुए हैं। साथ पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ और साख है। भजनलाल शर्मा 55 साल हके हैं। वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे मूलरूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। लेकिन, पार्टी ने उन्हें जयपुर जिले की सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार टिकट दिया था। जहां से जीत दर्ज कर वे विधायक बने हैं। 

34 साल से कर रहे राजनीति 

भजनलाल बीते 34 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। वे कृषि और खनिज सप्लाई के व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं। भरतपुर के गांव अटारी के रहने वाले हैं। उन्होंने नदबई में अपनी प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की थी। इस दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आ गए और यही उनके लिए राजनीति में प्रवेश द्वार बन गया।

श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में की जेल यात्रा 

जानकारी दें कि भजनलाल शर्मा ABVP के 1990 में हुए कश्मीर मार्च में भी सक्रिय रहे थे। उन्होंने करीब 100 कार्यकर्ताओ कें साथ ऊधमपुर तक मार्च भी किया और फिर गिरफ्तारी भी दी थी। वहीं साल 1992 में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे। 1991-92 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी भी संभाली। वहीँ महज 27 साल की उम्र में पहली बार सरपंच बने और फिर लगातार दो बार सरपंच रहे। एक बार पंचायत समिति के सदस्य भी बनाए गए थे।   बताते चलें CM भजनलाल के साथ राजस्थान में दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे। आज दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।