Rajasthan, Rajasthan Politics, Gehlot government, Rajendra Gudha, Shiv Sena Shinde group, Eknath Shinde, Congress, Rajendra Gudha joins Shiv Sena Shinde group, Bala Saheb, Ashok Gehlot
Pic Source: Twitter

Loading

झुंझुनू: राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत सरकार (Gehlot government) को जोर का झटका लगा है। सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के द्वारा बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राजेंद्र गुढ़ा को शिवसेना ज्वाइन कराया है। राजेंद्र गुढ़ा के बेटे का आज जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में गुढ़ा ने महाराष्ट्र सीएम शिंदे को बुलाया था। इस दौरान सीएम शिंदे ने गुढ़ा को शिव सेना का दुपट्टा पहनाकर शिवसेना ज्वॉइन कराई। शिंदे ने गुढ़ा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 गुढ़ा की बर्खास्त का जवाब जनता देगी: CM शिंदे

शिंदे ने कहा कि गुढ़ा को बर्खास्त किया गया है। इसका जवाब जनता देगी। आपने अपराध पर सवाल उठाया था। कोई गलती नहीं की। आपने मंत्री पद त्यागा है। सत्ता को छोड़ा है। बाला साहेब (Bala Saheb) के विचारों के लिए आपने महिलाओं के लिए आवाज उठाई है।  वहीं  उन्होंने ये भी कहा कि हमारी महाराष्ट्र की सरकार विकास कार्य कर रही है, यहां भी विकास के कई द्वार हैं लेकिन कुछ लोगों का निजी स्वार्थ है। राज्य की जनता का विकास छोड़कर जब लोग खुद का विकास करने लगते हैं तो राज्य का विकास नहीं होता है। इस राज्य में बहुत क्षमता है। 

गहलोत ने गुढ़ा को क्यों किया था बर्खास्त ?

बता दें, सीएम अशोक गहलोत ने अपनी ही सरकार की आलोचना करने पर राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में मौसूण सत्र 2023  केर दौरान कहा कि राजस्थान में भी मणिपुर जैसे हालात हैं। इसके बाद गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। अब गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर और हमलावर हैं। उन्होंने गहलोत सरकार पर करप्शन के भी आरोप लगाए हैं। गुढ़ा ने लाल डायरी का जिक्र कर सरकार को निशाने पर ले लिया। 

कौन है राजेंद्र गुढ़ा और कैसा है राजनीतिक करियर ?

झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र गुढ़ा अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह राजस्थान के पूर्व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।  राजेंद्र गुढ़ा का जन्म 19 जुलाई 1968 को राजस्थान के ही हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में हुआ। वर्तमान में गुढ़ा का परिवार झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में रहता है।

राजेंद्र गुढ़ा के 11 भाई में से 9 भाई हिस्ट्रीशीटर 

राजेंद्र गुढ़ा के पिता का नाम माधौसिंह शेखावत हैं और माता का नाम भंवर कंवर है।  पत्नी का नाम निशा कंवर हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा के 1 बेटा  और एक बेटी है। बताया ये भी जा ता है कि राजेंद्र गुढ़ा के 11 भाई है , यानी कि राजेंद्र गुढ़ा के परिवार में कुल 12 भाई है एवं इनमें से 9 भाई हिस्ट्रीशीटर हैं।

राजेंद्र गुढ़ा का राजनीतिक कैरियर ( Rajendra Gudha Political Career)

राजेंद्र गुढ़ा दो बार विधायक चुने गए।  दोनों बार ही वह बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। नवंबर 2021 में राजेंद्र गुढ़ा को राजस्थान सरकार में मंत्री बनाया गया एवं इसके बाद जुलाई 2023 में राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटा दिया।  राजेंद्र गुढ़ा अब शिव सेना में शामिल हो गए हैं। 

राजेंद्र गुढ़ा पहली बार चुनावी मैदान में बसपा तले 2008 राजस्थान विधानसभा  में  उतरे थे और जीते भी। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए  और 2013 के राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े।  इसमें गुढ़ा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद गुढ़ा फिर से बसपा में शामिल हुए और 2018 के राजस्थान विधानसभा में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दोबारा से जीत दर्ज विधायक बने।  यही नहीं इस जीत के बाद  राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हुए। गहलोत सरकार में वह मंत्री बनाए गए।  गहलोत सरकार के बर्खास्तकी  के बाद अब गुढ़ा शिव सेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। राजेंद्र गुढ़ा अब 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में शिव सेना शिंदे गुट के टिकट से चुनाव लड़ने की तयारी कर रहे हैं।