Rakesh Tikait and BKU Leader

    नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार (9 जनवरी) को हरियाणा (Haryana) के शाहबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांधी के साथ किसानों के मुद्दे पर चर्चा की। इससे पहले, कांग्रेस ने राकेश टिकैत को उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन उन्होंने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था।  

    उस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि, वे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने यह भी कहा था क, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कार्यकर्ता राहुल गांधी की मार्च में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन जिला अध्यक्षों के पद से ऊपर के पदाधिकारी इसमें भाग नहीं लेंगे। उन्होने यह भी कहा था कि, हमारा एक राजनीतिक संगठन है।  हमारे संगठन में विभिन्न विचारधाराओं के लोग हैं।

    वहीं, भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत ने इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के समर्थन में पत्र लिखा था। वहीं, उन्होंने यात्रा के सफलता के लिए बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि यात्रा के 100 दिन “वैचारिक क्रांति” लेकर आए हैं।  BKU प्रमुख ने भारत जोड़ो यात्रा को प्रेरणादायक भी कहा था।   किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत  ने यह भी  था कि, यात्रा ने किसानों के मुद्दों को भी उजागर किया, यह स्वतंत्र भारत के लिए वैसे ही प्रेरणादायक यात्रा बन जाएगी, जैसे महात्मा गांधी के “दांडी मार्च” ने स्वतंत्रता-पूर्व देश को प्रेरित किया था।