File Photo
File Photo

Loading

नई दिल्ली: नारी शक्ति की तुलना संसार में किसी भी दूसरी चीज से नहीं की जा सकती। आदिशक्ति कही जाने वाली स्त्री हर मायने में पूर्ण है, बल्कि संसार उसके बिना अपूर्ण है। जैसा कि  हम सब जानते है हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अपने घर से लेकर देश की विकास में महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रेसर है, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं न हों, महिलाओं की अदम्य साहस की कई सारी कहानियां हमारे आस पास ही होती है, आज इसी नारी शक्ति के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है, इसलिए आज हम आप सभी के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के इस दिन को और भी खास और यादगार बनाने के लिए यह संदेश लेकर है… 

मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर,

रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी

हर पग को रोशन करने वाली,

वो शक्ति है एक नारी

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

नारी ही शक्ति है नर की,

नारी ही है शोभा घर की।

जो उसे उचित सम्मान मिले,

घर में खुशियों के फूल खिलें।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

 बेटी, बहु कभी मां बनकर

सबके ही सुख-दुख को सहकर

अपने सब फर्ज़ निभाती है

तभी तो वो नारी कहलाती है

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है

एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दुनिया में हर एक इंसान के लिए महिलाएं बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, महिलाओं के बिना संसार मानों अधूरा है, इसलिए आज ‘जागतिक महिला दिवस’ के अवसर पर इन  Women’s Day Wishes, Women’s Day Quotes, SMS, Hindi Shayari और Status के जरिये आप उन सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दे सकते है, जो आपके लिए बेहद खास है। संसार की समस्त नारी शक्ति को हमारा सलाम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं…