MODI-PARAS

Loading

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के पहले, रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (RLJP) पशुपति पारस (Pashupati Kumar Paras) ने आज मोदी सरकार और केंद्रीय मंत्री के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस बात आज उन्होंने कहा कि, NDA में उनकेसाथ नाइंसाफी हुई। ऐसे में वे अब यह तय करेंगे कि उन्हें अब कहां जाना है। आज यानी मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये बड़ा ऐलान किया।

हालाँकि खुद पशुपति पारस ने इस दौरान PM मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वे देश के बड़े नेता हैं। मैं उनका शुक्रगुजार हूं, लेकिन NDA में मेरी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ नाइंसाफी हुई है।

जानकारी दें कि, बीते सोमवार को ही बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए NDA ने शीट शेयरिंग की घोषणा की है। इसमें BJP, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और ‘हम’ के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। वहीं, इस बंटवारे में पशुपति कुमार पारस की पार्टी ‘राष्ट्रीय लोजपा’ को एक भी सीट नहीं मिली है। इस तरह से देखा जाए तो उनकी पार्टी को पूरी तरह से गठबंधन के अंदर ही उनकी उपेक्षा की गई है। तभी से से वे नाराज हैं।

वहीं राजनीतिक सूत्रों की मानें तो पशुपति पारस की पार्टी अब RJD के संपर्क में हैं। अब इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही है कि, आज या कल में वे बड़ा ऐलान कर सकते हैं। फिर खुद पशुपति पारस ने पहले ही कह दिया है कि, वो हर हाल में हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। फिलहा NDA में ये इसी सीट में चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे।