Delhi Robbery CCTV Video
Delhi Robbery CCTV Video Pic Source: ANI

Loading

नई दिल्ली: प्रगति मैदान (Pragati Maidan) सुरंग के अंदर हुए एक लूट का सीसीटीवी वीडियो (Robbery CCTV Video)  सामने आया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

सामने आए वीडियो में दिखता है दो बाइक आती है। एक कार के आगे दोनों वाले कार को रोकते हैं। एक बाइक पर दो लोग सवार हैं। बाइक सवार सभी हेलमेट पहने हुए हैं। दोनों बाइक चालक बाइक पर ही रहते हैं और पीछे बैठे दो सख्स उतरते हैं बंदूक निकालते हैं। और बंदूक की नोक पर नकदी से भरी बैग ले कर फरार हो जाते हैं।  

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 24 जून को प्रगति मैदान सुरंग के अंदर अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर 1.5 से 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल से स्ताफे की मांग की 
लूट वाली घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में  सोमवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की। केजरीवाल ने ट्विटर पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपनी इस मांग को दोहराया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय सरकार को सौंप दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को इस्तीफा देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति को उपराज्यपाल बनाया जाए, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करा सके। इस वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग शहर के मध्य में स्थित प्रगति मैदान इलाके में एक व्यस्त अंडरपास के अंदर एक कार को रोकते हुए और उसमें बैठे लोगों को बंदूक के दम पर लूटते हुए नजर आ रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को प्रगति मैदान अंडरपास के अंदर चार अज्ञात लोगों ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से कथित तौर उस समय पर दो लाख रुपये की नकदी लूट ली थी, जब वे उक्त रकम को पहुंचाने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित बनाने में नाकाम है, तो इसे हमारे हाथों में सौप दीजिए। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाता है।” डेढ़ किलोमीटर लंबी प्रगति मैदान सुरंग नयी दिल्ली को सराय काले खां और नोएडा से जोड़ती है। इसमें पांच अंडरपास हैं। पिछले हफ्ते, केजरीवाल और सक्सेना ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए एक-दूसरे को कई पत्र भेजे थे।