साध्वी प्राची बोली – अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक, क्योंकि…

शाहजहांपुर.विश्व हिन्दू परिषदकी नेतासाध्वीप्राचीने दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदकेरीवाल पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के

Loading

शाहजहांपुर. विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरीवाल पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ विवादित बयान भी दे दिया। वे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। 

बतादें कि साध्वी प्राची हमेशा से ही अपने भड़काऊ और विवादित बयानों से चर्चा में रहती है। अब वह केजरीवाल के खिलाफ बयान देकर सुर्ख़ियों में है।

साध्वी ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हैं, क्योंकि कोरोना से 20 दिन में सिर्फ 2 मौते हुई हैं। लेकिन दिल्ली दंगो में 36 घंटों में 55 मौतें हो गईं। 

उन्होंने आगे कहा कि, "दिल्ली में हुए दंगे के पीछे इंटरनेशनल साजिश है। अगर गृहमंत्री अमित शाह नहीं होते तो शायद मुजफ्फरनगर की घटना दोबारा दोहराई जा सकती थी।"  

इस दौरान साध्वी ने अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि, "फिलहाल अखिलेश यादव को चादर तानकर सो जाना चाहिए। अभी उन्हें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से राजनीति की कोचिंग लेने की जरूरत है।" 

ज्ञात हो कि, अखिलेश यादव ने रविवार को कहा था कि, जब भाजपा झूठे वादे करके 300 पार जा सकती है, तो हम सच्चे काम और लोगों को जोड़कर 351 सीट क्यों नहीं जीत सकते।