Photo: ANI
Photo: ANI

Loading

कोल्हापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को ग्रीस से सीधा बेंगलुरु पहुंचे और इसरो कमांड सेंटर पर पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस पर राजनीति कटाक्ष होने शुरू हो गए और पीएम मोदी की आलोचना की जाने लगी। इस पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने विपक्ष के मन जैसा कोई रिएक्शन नहीं दिया, बल्कि उन्होंने पीएम मोदी का बचाव किया है।

शरद पवार क्या बोले?
पीएम मोदी (PM Modi) के इसरो कमांड सेंटर पहुंचने पर शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का इसरो कमांड सेंटर का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करना देश के राजनेताओं पर निर्भर है। पवार ने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद देश की ‘प्रतिष्ठा’ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने पूरी दुनिया को दिखाया है कि चंद्रमा का बहुत बारीकी से अध्ययन किया जा सकता है।

पीए मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई
पीएम मोदी ग्रीस  ग्रीस से सीधा बेंगलुरु पहुंचे और इसरो कमांड सेंटर पर पहुंचकर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री के इस दौरे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) का बयान सामने आया है।

बता दें, 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां से पीएम मोदी वैज्ञानिकों के साथ वर्चुअली शामिल हुए। वे 15 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में थे।