telangana
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. तेलंगाना (Telangana) से मिली सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां एक 18 साल की लड़की को किडनैपर उसके पिता के सामने से ही अपहरण करके ले गए। उक्त घटना राजन्ना सिरसिला जिले के चंदुर्थी मंडल के मूडापल्ली गांव की बताई जा रही है। वहीं लड़की का नाम शालिनी बताया जा रहा है।

    क्या है घटना 

    जानकारी के अनुसार, उक्त लड़की अपने पिता के साथ गांव के मंदिर से पूजा करके लौट रही थी, तभी वहां कुछ बदमाश पिता के सामने ही उसकी लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो लिए। इसके बाद लड़की के पिता बदहवास से गाड़ी के पीछे भी दौड़े लेकिन तब तक वो लोग दूर निकल चुके थे। उक्त घटना आज यानी मंगलवार सुबह 5:20 मिनट की बताई जा रही है। वहीं ये पूरी वारदात वहां कोने में मौजूद CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

    पहले से इंतजार कर रहे थे बदमाश

    इस CCTV फुटेज को देखें तो इसमें एक सफेद रंग की गाड़ी पहले से खड़ी हुई नजर आ रही है। इसके साथ जैसे ही वहां पहले से मौजूद गाड़ी में सवार बदमाश लड़की और उसके पिता को बाहर आते देखते हैं, साथ ही तुरंत गाड़ी को मंदिर के सामने लाते हैं। इसके बाद गाड़ी से 2-3 लोग उतरते हैं और लड़की के पिता को पकड़ लेते हैं। इतने में वह बेचारी लड़की भागने की भी कोशिश करती दिखती है। तब एक बदमाश उसके पीछे भागकर उसे जबरदस्ती पकड़ता है और गाड़ी में बैठा देता है। इसके बाद बाकी के लोग भी जल्दी से आकर गाड़ी में बैठ जाते हैं और लड़की को लेकर फरार हो जाते हैं।

    वहीं बाद में CCTV फुटेज में लड़की के पिता को गाड़ी के पीछे बदहवास भागते हुए भी देखा जा सकता है लेकिन तब तक वो लोग जा चुके होते हैं। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है और इसी CCTV फुटेज खंगाल रही है।

    एकतरफा प्यार का शक 

    हालांकि पुलिस को इस बात का शक है कि ज्ञानेश्वर नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ युवती को किडनैप किया होगा। जानकारी एक अनुसार,ज्ञानेश्वर पहले शालिनी से एक तरफा प्रेम करता था, लेकिन शालिनी की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं था। वहीं उसने ज्ञानेश्वर के खिलाफ परेशान करने के आरोप में पुलिस स्टेशन में एक FIR भी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने तब ‘पोस्को एक्ट’ के तहत उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ऐसा में पुलिस को अब शक है कि, इसी नाराजगी में अब साजिश के तहत उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शालिनी को किडनैप किया होगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।