Bhandara Corona Vaccination

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान पर एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने सवाल उठाया। एजेंसी ने लिखे अपने लेख में कहा कि, भारत अपने तय टीकाकरण अभियान से चूक गया है। जिसके कारण फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। समाचार एजेंसी की इस लेख का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जवाब दिया है। मंत्रालय ने इस लेख को झूठा और भ्रम फ़ैलाने वाला बताया है।

    मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक समाचार लेख में यह दावा किया गया है कि भारत अपने टीकाकरण लक्ष्य से चूक गया है। यह भ्रामक है और पूरी तस्वीर का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।”

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि, “भारत का राष्ट्रीय COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम कई विकसित पश्चिमी देशों की तुलना में सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक रहा है, जिनकी आबादी काफी कम है।”

    भारत में 146 करोड़ डोज लगे 

    भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में अभी तक करीब 146 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। वहीं सोमवार तीन जनवरी से 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू होने वाला है। जिसके लिए तीन लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कोविन एप से हो चुका है। 

    10 जनवरी से बूस्टर डोज 

    बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बुजुर्गो और स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि, 10 तारीख से देश में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगना शुरू होगा। इसी के साथ 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के ऊपर ले लोग है उन्हें भी टीका दिया जाएगा।