tharoor-kharge
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. आज कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress Presidential Elections) के चुनाव के लिए मतगणना (Vote Counting) होनी है और इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अबकी बार देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।  गौरतलब है की मतगणना आज सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय में शुरू होनी है।  इस बार अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधी टक्कर है।  

    सोमवार को हुई थी वोटिंग

    वहीं इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ और कदावर नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीते सोमवार को अपना मतदान किया था।  

    सोमवार को हुआ था मतदान 

    इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लगभग 9900 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) में से करीब 9500 मेंबर्स ने भी बीते सोमवार को मतदान किया था।  इस प्रकार से देखा जाए तो सोमवार को करीब 96% वोटिंग हुई थी।  हालाँकि इस बार गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते मल्लिकार्जुन खड़गे की दावेदारी थोड़ी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है, लेकिन अब जबकि शशि थरूर भी मैदाब में है तो इसके चलते मुकाबला टक्कर का माना जा रहा है।  क्योंकि थरूर चौंकाने की काबिलियत रखते हैं। 

    137 साल के इतिहास में यह छठी बार अध्यक्ष पद का चुनाव

    गौरतलब है की कांग्रेस पार्टी के अपने 137 साल के इतिहास में यह छठी बार अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ है।  इस अतिमहत्वपूर्ण अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।  इस प्रकार देखा जाए तो पूरे 22 सालों के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है।  वहीँ इस चुनाव से अब करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।  पता हो की इससे पहले सीताराम केसरी ही एक गैर-गांधी अध्यक्ष रह चुके थे।