Christmas 2022 Wishes

    Loading

    नई दिल्ली : 25 दिसंबर यानी आज पूरा देश क्रिसमस का त्यौहार मना रहा है। ईसाइयों का प्रमुख त्योहार ‘क्रिसमस’ (Christmas) हर साल आज ही के दिन मनाया जाता है। वैसे तो साल भर में कई त्यौहार होते हैं। मगर ये ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार है। भले ही क्रिसमस का त्यौहार मुख्य रूप से क्रिश्चियन समुदाय के लोगों का हैं, लेकिन मौजूदा समय में इस त्यौहार ‘क्रिसमस’ (Christmas) को अन्य धर्मों के कुछ लोग सद्भावना के तौर पर मनाते हैं। क्रिसमस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर लोगों को बधाईयां दी है।  

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के इस ख़ास मौके पर देशवाशियों को बधाई देते हुए लिखा कि ‘क्रिसमस की बधाई! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों और समाज की सेवा पर जोर देने का स्मरण करते हैं।’ साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क्रिसमस के मौके पर मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 96वां संस्करण आज सुबह 11 बजे प्रसारित होगा।

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाईचारे का संदेश देते हुए लिखा की सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! आइए इस दिन ईसा मसीह द्वारा दिए गए दया और भाईचारे के संदेश को याद करें। हम खुशी और सकारात्मकता फैलाएं और साथी प्राणियों और पर्यावरण के प्रति दया की भावना रखें।

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि क्रिसमस के अवसर पर सभी को बधाई। सभी सुखी, स्वस्थ और समृद्ध रहें। चारों ओर शांति और सद्भाव हो। क्रिसमस की बधाई!