MAHASHIVRATRI
Pic : ANI

    Loading

     नई दिल्ली. आज महाशिवरात्रि का एक महान पर्व है। इसे आज सम्पूर्ण पूरे देश (India) में मनाया जा रहा है। इस पावन उत्सव के लिए मंदिरों में भव्य सजावट भी की गई है। बता दें कि सनातन धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का विशेष महत्व है। इस ख़ास दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और मां पार्वती (Maa Parvati) की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनके भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं और उन्हें मनचाही इच्छापूर्ति का वरदान मिलता है।

    कहते हैं कि इसे मनाने के पीछे 2 प्रमुख वजहें हैं। अगर हम शास्त्रों की मानें तों महाशिवरात्रि की रात ही मां पार्वती सती का ही पुनर्जन्म हुआ है। इसके बाद इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह भी तो हुआ था। इसके अलावा दूसरी ये भी मान्यता है कि, भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले ज्योतिर्लिंग के रूप में इसी दिन ही प्रकट हुए थे। जिसके बाद से वर्ष के हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाते हैं।

    राष्ट्रपति कोविंद,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित इन बड़े नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की बधाई