TEJ-PRATAP
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. बिहार (Bihar Cabinet Expansion) में आज नीतीश-तेजस्वी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो रहा है। आज यहां 30-31 मंत्री शपथ ले सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार इस महागठबंधन में ज्यादा सीटें होने के चलते लालू यादव की पार्टी  RJD का दबदबा दिख रहा है। आज सुबह तक यही खबर थी पार्टी के कोटे से 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी JDU को इस बार 11 मंत्रिपद मिल सकते हैं।

    वहीं आज राजभवन में राष्ट्रगान हो चूका है। साथ ही अब मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। आज वरिष्ठता के आधार पर विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। आज सुबह तक खबर थी कि नीतीश कैबिनेट में 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सबसे ज्यादा 16 मंत्री राजद कोटे से रहेंगे। जबकि JDU के 11, कांग्रेस के 2 और 1 निर्दलीय विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। 

    इसी क्रम में आज पहली बार में विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम ने शपथ ली है। वहीं साथ ही JDU विधायक लेशी सिंह और अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आज श्रवण कुमार, अशोक चौधरी व सुरेंद्र यादव  व रामानंद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। श्रवण कुमार नालंदा से विधायक हैं।इस प्रकार आज आज करीब 30 विधायक बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं।

    पता हो कि इस बार मंत्रिमंडल में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की हिस्‍सेदारी अधिक है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड (JDU) दूसरे नंबर पर काबिज है। इस बार कांग्रेस (Congress) को दो सीटें मिली हैं तो जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) से एक विधायक मंत्री बनाए जा रहे हैं। भाकपा माले (CPI ML) सहित अन्‍य दल इस सरकार में शामिल नहीं हो रहे हैं।

    वहीं विधानसभा के स्‍पीकर RJD कोटे से अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chaudhary) बनाए जाएंगे। हालाँकि तबीयत खराब रहने के चलते  लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए हैं।