rahul-modi

Loading

नई दिल्ली. आज यानी गुरूवार 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर आखिरी दिन की चर्चा होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शाम 4 बजे सदन में इसका जवाब देंगे। इसके बाद आज वोटिंग भी हो सकती है। जानकारी दें कि, मोदी सरकार के खिलाफ यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव है। 

कब-कब आया अविश्वास प्रस्ताव

इसमें पहला प्रस्ताव बीते 20 जुलाई 2018 को तेलुगू देशम पार्टी लाई थी। तब 12 घंटे की चर्चा के बाद मोदी सरकार को 325 वोट मिले थे। वहीं विपक्ष को मात्र 126 वोट मिले थे। देखा जाए तो अब तक सदन 27 बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसमें पहला प्रस्ताव 1963 में चीन युद्ध के बाद तत्कालीन PM नेहरू सरकार के खिलाफ लाया गया था।

कल क्या हुआ था ख़ास 

जानकारी दें कि मानसून सत्र के 16वें दिन यानी बीते बुधवार 9 अगस्त को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 6 महीने बाद संसद में अपनी स्पीच दी थी। इसके साथ ही अपनी स्पीच में उन्होंने मणिपुर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद BJP सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल के बयान का जवाब दिया था और उन पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगाया था। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बीते 9 साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और मणिपुर हिंसा की निंदा की थी।

क्या है बहुमत का खेल 

गौरतलब है कि, मोदी सरकार के खिलाफ यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव है। ऐसे में इसमें जीत और बहुमत के लिए सदन में मौजूद सदस्यों में 50% से 1 अधिक होना चाहिए। आंकड़ों को देखा जाए तो फिलहाल BJP के लोकसभा में 303 सदस्य हैं। वहीं इसमें सहयोगियों को मिलाकर आंकड़ा 333 होता है। इधर YSR, BJD और TDP ने भी BJP को अपने समर्थन का वादा किया है। फिलहाल सदन में कांग्रेस के 51 सदस्य हैं। वहीं INDIA गठबंधन को मिलाकर सांसदों की संख्या मात्र143 है। ऐसे में मोदी सरकार के खिलाफ लाए इस दुसरे अविश्वास प्रस्ताव का गिरना तय माना जा सकता है।