tikait
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, यहां भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात करेंगे। वहीं आज करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलेंगे। ऐसा भी माना जा रहा है कि, आज कुछ खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही राकेश टिकैत का कहना है कि, सुरक्षा स्थिति को देखते हुए किसी बड़ी सभा की उम्मीद नहीं है।

जानकरी दें कि, जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना अब और भी विराट रूप लेता जा रहा है। जिन पहलवानों को अखाड़ा में होना चाहिए, वे बीते 15 दिनों से WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पहलवानों को तमाम विपक्षी नेताओं का भी जानकर सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा कुछ किसान संगठन भी इनके सपोर्ट में अब उतरे हैं। वहीं, बाकी और संगठन इन्हें अपनी तरफ से सपोर्ट करना चाहते हैं लेकिन इन पहलवानों के साथ उन्हें धरने पर बैठने की अनुमति नहीं मिल रही है।

इधर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में RAF, CRP और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं आज होने वाली इस महापंचायत को लेकर सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि यहां पर कई खाप और किसान संगठन पहुंचने वाले हैं। इधर आज 11 बजे राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे।

ऐसे में आज स्लो मूविंग व्हीकल्स को बॉर्डर पर ही रोक दिए जाएंगे और इन्हें दिल्ली के अंदर किसी भी सूरत आने नहीं दिया जाएगा। वहीं आज गाजियाबाद के दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली की ओर से भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पहलवानों के समर्थन में आज बड़ी संख्या में किसानों के जंतर-मंतर पर आने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ये पहलवान बीते 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। वहीं बीते 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो FIR भी दर्ज की है। इसमें से एक पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई, क्योंकि एक नाबालिक लड़की ने सिंह के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।