Ukraine: Indian student killed during firing in Kharkiv
File Photo:Twitter/@ANI

    Loading

    नई दिल्ली: रूस (Russia) लगातार यूक्रेन (Ukraine) पर आक्रमण होता जा रहा है। इस बीच एक दुःख भरी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह यूक्रेन के खार्किव में गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है और बताया कि, गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है।

    बता दें कि, युद्ध (War) के बीच ‘मैक्सर टेक्नोलॉजी’ द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक, बख्तरबंद गाड़ियों, टैंकों, तोपों और अन्य सहायक वाहनों का 40 मील की दूरी तक फैला रूसी काफिला कीव (Kyiv) से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

    इस बीच भारतीय दूतावास ने कीव में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए ताज़ा एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में एम्बेसी ने सलाह दी है कि, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को आज तत्काल कीव छोड़ दें।

    वैसे युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों (Indians) को वापस लाने के लिए भारत लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए विशेष रूप से चलाया जा रहा अभियान  ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) के तहत कई भारतीयों को यूक्रेन के नज़दीकी देशों से भरता वापस लाया जा रहा है।