नागपूर: दीवाली (Diwali 2023) का पावन पर्व बड़े उत्साह के साथ पुरे देश में मनाया गया, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आ रही है। इसी दौरान देश के चहेते नेता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) की भी दिवाली के खास मौके पर तस्वीरें सामने आई है। इस तस्वीरों में वो लक्ष्मी पूजन (Lakshmi worship) करते नजर आ रहे है।
न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि नितिन गडकरी ने दिवाली के मौके पर पूजा (Diwali Puja) की। जहां उनकी धर्मपति कंचन गडकरी भी नजर आ रही है। वही उनके बेटे और बहु भी नजर आ रहे हैं।
Union Minister Nitin Gadkari performed Puja on the occasion of Diwali (12.11) pic.twitter.com/0t671orBzy
— ANI (@ANI) November 12, 2023
पोते-पोती के साथ बड़े उत्साह और उमंग के साथ गडकरी पूजा कर रहे है। नितिन गडकरी अपने काम और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते है। नितिन गडकरी देश के एक ऐसे नेता है, जिनकी तारीफ़ खुद विपक्ष भी करता है।