मशहूर वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का ब्रेन हेमरेज से निधन

Loading

गुजरात: हाल ही में सामने आई बड़ी खबर के मुताबिक, गुजरात (Gujrat) की फेमस वाघ बकरी चाय (Famous Wagh Bakri Tea) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई (Owner Parag Desai) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक, वह सिर्फ 49 वर्ष के थे। दरअसल ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन से परिवार सदमे में है। 

अस्पताल में थे भर्ती 

दरअसल बीते सप्ताह मॉर्निंग वॉक पराग देसाई गए थे जिस दौरान वे गिर गए, इसके बाद उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तब से वेंटिलेटर पर रखा गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पराग एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पराग देसाई वाघ बकरी चाय कंपनी के 6 ग्रुप ऑफ डायरेक्टर्स में से एक थे। 

पराग थे बहुआयामी व्यक्तित्व 

जी हां वह कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्ट पर थे। पराग ने अमेरिका की लॉन्ग आइडैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। वह वाघ बकरी के लिए मार्केटिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का काम देखते थे। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही एक टी टेस्टर एक्सपर्ट भी थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस कंपनी का टर्नओवर 2 हजार करोड़ से ज्यादा। जैसा की हम सब जानते है वाघ बकरी चाय ग्रुप, अपनी प्रीमियम चाय के लिए फेमस है।

 

 

ऐसे बनाया चाय का ब्रांड 

ज्ञात हो कि यह कंपनी साल 1892 से वजूद में है। जैसा कंपनी का टर्नओवर दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है और चाय की डिस्ट्रिब्यूशन करीब 50 मिलियन किलो है। कंपनी का गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अच्छा-खासा मार्केट है, जबकि हाल ही में बिहार, झारखंड और ओडिशा में व्यापार शुरू किया है। ऐसे में अब पराग देसाई के इस तरह अचानक चले जाने से कंपनी को बड़ा झटका लगा है।