thane wtaer cut
Representative Image

Loading

ठाणे: ठाणे (Thane) नगर निगम की अपनी योजना और मे. स्टेम प्राधिकरण की तरफ से ठाणे के कुछ इलाकों में 24 घंटे के लिए वॉटर सप्लाई शटडाउन (Water supply Shut Down) का एलान किया है। जिसके परिणाम स्वरूप ठाणे (Thane) के उन इलाकों में दिनांक 08/09/2023 से दिनांक 09/09/2023 के बीच पानी की आपूर्ति नहीं होगी। आवश्यक, तत्काल रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार 08/09/2023 को सुबह 9.00 बजे से शनिवार 09/09/2023 को सुबह 9.00 बजे तक 24 घंटे का शटडाउन लेगा।
 
 
परिणामस्वरूप, इस शटडाउन अवधि के दौरान, घोड़बंदर रोड, लोकमान्यनगर, वर्तकनगर, साकेत, रितुपार्क, जेल, गांधीनगर, रुस्तमजी, इंदिरानगर, रूपादेवी, श्रीनगर, समतानगर, सिद्धेश्वर, इटर्निटी, जॉनसन, मुंब्रा और कलवा के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
 
शटडाउन के कारण अगले 1 से 2 दिनों तक जलापूर्ति बहाल होने तक कम दबाव से जलापूर्ति होने की संभावना है। इसलिए ठाणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने नागरिकों से पानी का उचित भंडार रखने और ठाणे नगर निगम के साथ सहयोग करने की अपील की है।