नई दिल्ली/मुंबई/अहमदाबाद. जहाँ एक तरफ देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इससे कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। खास तौर पर देखा जाए तो गुजरात (Gujarat), महाराष्ट्र (Maharashtra), तेलंगाना और कर्नाटक के लोगों को भारी बारिश के कारण मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं आज भी दक्षिण गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, विदर्भ और कोंकण व गोवा में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
#WATCH | Gujarat: Several parts of Navsari inundate increasingly amid a heavy downpour in the state#GujaratFloods pic.twitter.com/zfX6sSgghh
— ANI (@ANI) July 13, 2022
ऐसे में अगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण गुजरात को कोई राहत नहीं मिलने वाली है। साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणी गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और कोंकण व गोवा में मध्यम से भारी बारिश आज होने की आशंका है।
गुजरात: आफत बनी भारी बारिश
भयंकर बारिश ने गुजरात में लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इसके चलते सूरत, वलसाड, तापी, नर्मदा, नवसारी और पंचमहाल समेत 8 जिलों में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है। जीसे इन जिलों में भारी बारिश में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं बारिश के चलते जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। नवसारी में पूर्णा नदी खतरे के निशान से 23 फीट ऊपर बह रही हैं।वहीं आज भी मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात में आज भी भारी बारिश होने की बात कही है। बारिश और बाढ़ के चलते अब तक करीब 65 लोगों की मौत हो चुकी है।
Gujarat | With roads & bylanes submerged and rainwater inundating residential premises alike, the flood situation in Navsari district remains grim pic.twitter.com/7rymDUoj9u
— ANI (@ANI) July 13, 2022
Gujarat | Severe water-logging in several parts of Ahmedabad due to continuous heavy rainfall in the region (12.07) pic.twitter.com/KF4pFQRRty
— ANI (@ANI) July 13, 2022
महाराष्ट्र आज भी भयंकर बारिश
इसी तरह आज भी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में हाल के दिनों कि तरह भारी बारिश हुई है। हालाँकि उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में बारिश का यह दौर अगले चार-पांच दिनों के दौरान भी जारी रहने की संभावना है। मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण लोगों को जलभराव का सामना भी करना पड़ा है।
#WATCH | Mumbai: Amid incessant heavy rainfall lashing the city, Andheri subway continues to remain submerged under the rainwaters pic.twitter.com/gvNeeLnboF
— ANI (@ANI) July 13, 2022
इसके साथ ही कई इलाकों में जलभराव के चलते यातायात भी काफी हद तक प्रभावित हुआ है। इधर कुछ इलाकों में पेड़ गिरने के कारण भी लोगों लोगों को अब आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। भारी बारिश और जलभराव के चलते मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा भी अच्छी-खासी प्रभावित हुई है।