weather
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ उत्तर भारत में फिलहाल शीतलहर (Cold Wave) अपने उफान पर है। वहीं अब तो छा रहा कोहरा भी लोगों के लिए आफत बना हुआ है। इस बीच आज IMD ने कई राज्यों में बारिश को लेकर एक जरुरी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    इसी क्रम में आज राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां पर न्यूनतम तापमान अब बढ़ने तो लगा  ही है। वहीं तेज हवाओं के साथ हल्कि बूंदाबांदी का दौर भी यहां जारी है। वहीं, मौसम विभाग का के अनुसार, कुछ दिनों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। 

    IMD के अनुमान के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। 

    पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फ़बारी 

    IMD की मानें तो, पहाड़ी इलाकों जैसे कि, लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर में आने वाले तीन दिन बर्फ़बारी की संभावना है। वहीं शिमला में हल्की बारिश हो सकती है। बीते 18 जनवरी के बाद फिर से राज्य में बारिश और हिमपात होगा। 

    वहीं IMD ने ट्विट कर बताया कि 11 से 13 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी के भारी आसार हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी रहेगा। साथ ही आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है। 

    शीतलहर-कोहरे का अलर्ट 

    IMD के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा होने की आशंका है। इसके साथ ही पंजाब हरियाणा और दिल्ली में आगामी 15 और 16 जनवरी के बीच शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में अलगे 24 घंटे घने कोहरे को लेकर अलर्ट पहले ही दिया जा चुका है।