delhi

    Loading

    नयी दिल्ली. एक तरफ देशभर में मौसम और भी सर्द होता जा रहा है। इसके चलते कहीं भारी बर्फबारी तो कहीं शीतलहर से तापमान में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है । गौरतलब है किअगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं बदले मौसम का कारण लद्दाख और आस-पास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) भी माना जा रहा है।  

    वहीं अगर मौसम विभाग की माने तो इस बार नए साल (New Year) पर और सर्दी बढ़ेगी, क्योंकि अब देश में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों में सर्दी अब ताबड़तोड़ जोर पकड़ रही है। वहीं दिल्ली में बीते मंगलवार की बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। अब सैलानी भी इसका भरपूर मजा ले रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल से ठंड और बढ़ जाएगी। अब तो न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं आज और कल कोहरा भी छाए रहने का बड़ा अनुमान है।

    उत्तराखंड: पड़ रही ठिठुरन वाली ठंड

    मौसम के बदलते मिजाज के चलते उत्तराखंड में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने लगी है। बर्फबारी के कारण नैनीताल  घूमने आए पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं। नैनीताल में बीते  दो दिनों से बादल छाए हुए थे, जिससे शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों के लिए बरिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। लेकिन वहीं उत्तराखंड के औली में बर्फबारी के बाद अब पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई है।भारी बर्फबारी के बाद जोशीमठ से औली को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर काफी फिसलन हो गई है। जिसके चलते सैकड़ों वाहन अब जहां तहां फंस गए हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं।

    क्या हैं राजस्थान के हाल 

    इसी तरह राजस्थान के जोधपुर में मौसम ने अचानक करवट बदला है। यहाँ कई जगह बारिश और ओले पड़ने से तापमान में भारी कमी आई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश और शीतलहर के असर से ठिठुरन और बढ़ने की उम्मीद है। तो वहीं अन्य पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।