CBI
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. बंगाल से आ रही बड़ी खबर के अनुसार  पशु तस्करी मामले में आज CBI की टीम ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में छापा (Raid) मारा है। सूत्रों की मानें तो, कोलकाता और बोलपुर के 4 ठिकानों पर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, आज CBI ने जिन भी ठिकानों पर छापेमारी की है, वे सभी TMC नेता अनुब्रत मंडल के करीबियों से जुड़े बताए गएहैं। 

    हिरासत में TMC पार्षद 

    CBI की इस छापेमारी के दौरान एक TMC पार्षद बिस्वज्योति बंद्योपाध्याय को हिरासत में लिया गया है। मामले पर जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, पशु तस्करी घोटाले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल से पार्षद के काफी घनिष्ठ संबंध थे और जांच के दौरान इनका भी नाम सामने आया था। अधिकारियों के अनुसार, आज अनुब्रत मंडल के दो अन्य करीबियों के आवासों पर छापेमारी की गई है। अ अधिकारियों के, जांच में तीन और लोगों के नाम सामने आए हैं। अब यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में इनकी भूमिका क्या है।

    2020 में केस हुआ था दर्ज

    गौरतलब है कि, CBI ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। वहीं CBI के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे। इस मामले में बीते दिनों उन्हें सीबीआई ने तलब किया था, लेकिन वे समन के बाद भी नहीं पहुंचे थे। उक्त मामले में CBI ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहां से भारी संख्या में नकदी भी बरामद हुए थे। बता दें कि मंडल को CBI ने 10 समन भी भेजे थे।