nitin-gadkari

    Loading

    नई दिल्ली/सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक, यहां के सिलीगुड़ी (Siliguri) में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की तबीयत अचानक खराब हो गई बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में संबोधन के दौरान नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि, केंद्रीय मंत्री की सेहत में यह गिरावट उनके शुगर लेवल के कम होने की वजह से हुई है।

    वहीं खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के स्वास्थ्य की स्थिति की समुचित जानकारी ली है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने ने सिलीगुड़ी कमिश्नर (CP Siliguri) से उनके स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी इंतजाम तुरंत करने का आदेश दिया है।

    बताया जा रहा है कि, नितिन गडकरी सिलीगुड़ी में एक सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे और कार्यक्रम मंच के पास एक कमरे में वे अपनी चाय पी रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। खबरों के मुताबिक नेओटिया अस्पताल (Neotia  Hospital) के जाने माने डॉक्टर पीबी भूटिया खुद नितिन गडकरी को फिलहाल देख रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, सिलीगुड़ी के माटीगारा में BJP के सांसद राजू बिस्टा (Raju Bista) के आवास पर तीन डॉक्टरों की टीम नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का जरुरी इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब वह थोड़ा बेहतर भी महसूस कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही वापस दिल्ली ले जाया जा सकता है।

    हालांकि, नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की तबीयत इससे पहले भी कई कार्यक्रमों के दौरान बिगड़ चुकी है। इससे पहले वे सितंबर 2018 में अहमदनगर के एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गडकरी बीते अप्रैल 2010 में एक कार्यक्रम में राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर चक्कर खाकर वहीं गिर गए थे।