File Pic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के नतीजों के बाद देशभर में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के जीतने की खुशियां मनाई जा रही है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन चुकी है और वह जल्द ही राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करेंगी। जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को उसका 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में राष्ट्रपति को लेकर कई सवाल आ रहे है जैसे कि द्रौपदी मुर्मू की सैलरी (Draupadi Murmu Salary) कितनी होगी। उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और उनके अधिकार क्या होंगे? तो चलिए आज हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देते है।           

    द्रौपदी मुर्मू के अधिकार 

    बता दें कि देश के राष्ट्रपति के तौर पर वह देश की सरकार का सर्वोच्च नेता कहलाएंगी साथ ही वह भारत की तीनों सेनाओं (थल सेना, वायुसेना, नौसेना) का सुप्रीम कमांडर भी होंगी और सरकार की सभी विधायी शक्तियां उन्हीं में निहित होंगी। इतने महत्वपूर्ण पद पर होने के नाते द्रौपदी मुर्मू को बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं। देश की सभी जरूरी संधियां और अनुबंध राष्ट्रपति के द्वारा ही किए जाते हैं। 

     कितनी होगी द्रौपदी मुर्मू की सैलरी

    गौरतलब है कि साल 2017 से पहले राष्ट्रपति को सिर्फ 1.50 लाख रुपये प्रति माह की ही सैलरी मिलती थी। जो अब बढ़कर करीब 5 लाख रुपए हो गई है। भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को हर महीने करीब 5 लाख रुपये की सैलरी प्राप्त होगी। 

    कौन-कौन सी मिलेंगी सुविधाएं?

    भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को खास सुविधाएं दी जाएंगी। जिनमे सरकारी घर, बेंज या रॉयल्स कार, शानदार हॉलीडे रिट्रीट जैसी कई सुविधा मिलेगी। 

    • रहने के लिए 340 कमरों वाला घर जिसका फ्लोर एरिया 2,00,000 वर्ग फुट है। 
    • जीवनभर के लिए फ्री मेडिकल, घर और इलाज की सुविधा। 
    • ब्लैक मर्सीडीज बेंज S600 (W221) गाड़ी मिलेगी।  
    • पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ।  
    • इसके उन्हें आधिकारिक यात्राओं के लिए एक लंबी बख्तरबंद लिमोजीन भी मिलेगी। 
    • छुट्टियां बिताने के लिए दो शानदार हॉलीडे रिट्रीट भी होते हैं।  
    • इनमें से एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम और दूसरा शिमला में रिट्रीट बिल्डिंग है। 
    • भारत सरकार द्वारा स्टाफ और मेहमानों के स्वागत के लिए 2.25 करोड़ रुपये। 
    • भारत के राष्ट्रपति और उनकी जीवन साथी (पति या पत्नी) दुनिया में कहीं भी मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।