nitish-kumar

    Loading

    नई दिल्ली.  आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्य विधानसभा में अचानक अपना आपा खो बैठे।  दरअसल आज विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने छपरा में जहरीली शराब से हुई 7 लोगों की मौत के मद्देनजर राज्य सरकार के शराबबंदी पर एक सवाल उठाया था।  इसी मुद्दे पर आज BJP विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया।  फिर क्या था, BJP विधायकों को हंगामा करते देख नीतीश कुमार को भी गुस्सा आ गया।  नीतीश कुमार ने कहा कि, जब हमारे साथ थे तो शराबबंदी के पक्ष में थे।  वहीं आज आप लोग उसी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। 

    जानकारी हो कि, बिहार के विभिन्न जिलों में बीते कुछ दिनों से जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर नीतीश सरकार लगातार ही कटघरे में है।  वहीं राज्य के शराबबंदी के बावजूद बिहार में बंट रही जहरीली शराब पर BJP मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर ले रही है।  वहीं आज विधानसभा में BJP ने इसी मुद्दे को उठाया और जमकर हंगामा किया था।  आज BJP के हंगामे से नीतीश कुमार तिलमिला उठे और BJP विधायकों पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। 

    शराब पर प्रतिबंध का समर्थन किया

    मामले पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि, हमने हमेशा शराब पर प्रतिबंध का समर्थन किया है, तब भी जब हमारे विपक्ष में रहते प्रतिबंध का प्रस्ताव पेश किया गया था, लेकिन इसका कार्यान्वयन पूरी तरह से ही विफल रहा।  नीतीश कुमार की सरकार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध ही लगा दिया था। 

    नीतीश पर कसा तंज 

    पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि, नीतीश कुमार ने 2025 तक अपनी गद्दी सुरक्षित कर ली है।  अब RJD, JDU को जमकर ठग रही है या JDU खुद RJD को ठग रही है यह बिल्कुल भी पता नहीं चल रहा है, लेकिन JDU के लोगों से कहूंगा कि 2025 का उनका भविष्य किसके हाथ में है, वे उसकी जरुर से चिंता शुरू कर दें।