Bhartiya Pravasi Divas

    Loading

    Bhartiya Pravasi Divas: आज भारतीय प्रवासी दिवस है। देश में हर साल 9 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का एक विशेष महत्व है। इस दिवस को भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार साल 2003 में मनाया गया था। यह दिवस भारतीयों के लिए खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय लोग विदेशों में रहकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

    दरअसल, 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे। बापू एक सबसे महान प्रवासी बने, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराया।

    भारतीय प्रवासी दिवस का उद्देश्य नॉन रेजिडेंट इंडियन की भारत के प्रति सोच, उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही भारतवासियों को NRI बंधुओं की उपलब्धियों के बारे में बताना तथा NRI को देशवासियों की उनसे अपेक्षाओं से अवगत कराना है। 

    वहीं विश्व के 110 देशों में NRI का एक नेटवर्क बनाना, भारत का दूसरे देशों से बनने वाले मधुर संबंध में NRI की भूमिका के बारे में आम लोगों को बताना, भारत की युवा पीढ़ी को NRI भाईयों से जोड़ना और भारतीय श्रमजीवियों को विदेश में किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना होता है, इसके के बारे में विचार-विमर्श करना यह भारतीय प्रवासी दिवस मनाने का उद्देश्य है।

    प्रवासी भारतीय सम्मान भारत के प्रवासी भारतीय के मामलों का मंत्रालय द्वारा स्थापित एक पुरस्कार है जो हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को उनके अपने क्षेत्र में किये गये असाधारण योगदान के लिये दिया जाता है।