Year ender 2023, this year biggest shameful event, manipur, Rajasthan, Chhattisgarh

Loading

Year Ender 2023: साल 2023 समाप्त होने वाला है, 2024 के आगमन के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन साल 2023 की अगर बात करें तो इस साल में कई ऐसी घटनाएं (Shameful Event) हुईं जिसने देश को शर्मसार किया। घटनाओं की इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है मणिपुर (Manipur) की घटना का उसके बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और राजस्थान (Rajasthan) में हुई घटनाओं ने भी लोगों के दिल को दहला दिया था। जिसकी वजह से साल 2023 में न सिर्फ याद किया जाएगा, बल्कि इन घटनाओं ने देशवासियों को वैश्विक पटल पर शर्मसार किया है। 

मणिपुर की घटना ने देश का सिर झुकाया
मणिपुर की हिंसा के बारे में सभी लोग जानते हैं। मैतेई और कुकी समाज के बीच झड़प की वजह से मणिपुर कई महीनों तक जलता रहा। जिसका नतीजा अब भी रह-रह कर सामने आ रहा है। इस घटना में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की नृशंस हत्या का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी थी। मणिपुर हिंसा का मामला सिर्फ मौत तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मैतेई और कुकी समाज के लोगों ने हैवानियत को अगले स्तर पर पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाला वीडियो लंबे समय तक लोगों को उस भयानक घटना की याद दिलाता रहेगा। 

 
 
वीडियो से कई गुना ज्यादा भयानक था वहां का माहौल 
मणिपुर में इंटरनेट बंद होने के बावजूद यह वीडियो सामने आया था और उसके बाद यह दावा किया गया कि इस तरह के और भी कई वीडियो हैं जो अब तक सोशल मीडिया पर सामने नहीं आए हैं। किसी भी समाचार पत्र में या फिर न्यूज़ चैनल में उस समय इन खबरों को दिखाई नहीं गया। आरोपी यह भी था कि एक दूसरे के खून के दुश्मन इन के लोगों ने महिलाओं को निशाना बनाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। उनके परिवार वालों की सामूहिक हत्या की गई। जिस पर केंद्र सरकार भी लंबे समय तक खामोश रही और जब प्रधानमंत्री ने मणिपुर हिंसा का जिक्र भी किया तो उसके साथ उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की घटना को भी जोड़ दिया था। 
 
Narendra Modi

राजस्थान की घटना ने गहलोत सरकार पर उठाया सवाल 
मणिपुर की तरह ही राजस्थान से भी एक वीडियो सामने आया था जिसने 2023 के अगस्त महीने में हड़कंप मचा दिया था। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से सामने आए इस वीडियो ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे, दरअसल यहां भी एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया था। दिल दहला देने वाली यह घटना 31 अगस्त को घटी थी। जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

छत्तीसगढ़ की घटना ने देश को किया शर्मसार 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में 2023 सितंबर के महीने में सामूहिक बलात्कार की एक घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया था और इस घटना ने एक बार फिर देशवासियों को झकझोर कर दिया था। रायपुर के अटारी दुष्कर्म की इस घटना ने याद दिला दी थी। साल 2013 में एक नवविवाहिता पत्नी को उसके पति के सामने हैवानों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया था। इस तरह की घटना ने एक बार फिर 2023 में रायपुर के लोगों और देशवासियों को शर्मसार किया। 

 
रक्षाबंधन के दिन एक युवक अपनी छोटी बहन और मंगेतर के साथ महासमुंद गया था। उस वक्त सड़क पर कुछ बदमाशों ने मिलकर युवक के सामने ही उसकी मंगेतर और छोटी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अपराधियों ने पीड़ित यवक को चाकू की नोक पर रख कर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी का नाम पूनम ठाकुर बताया गया। बदमाशों में मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर हत्या और दुष्कर्म के मामले में कई बार जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद वह इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता है। हालांकि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इन सभी मामलों देश को शर्मसार किया यह कहना गलत नहीं होगा। 
 
2024 के आगमन को लेकर जनता के बीच उत्साह तो देखने को मिल रहा है लेकिन 2023 की इन घटनाओं का जिक्र जब भी होगा और जब भी यह घटनाएं याद आएगी तो हमारा सिर शर्म से झुक जाएगा।