jewelry
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    महिलाएं सोने या चांदी से बने गहने पहनने की बहुत शौकीन होती हैं। अलग-अलग डिजाइन के गहने हों, तो क्या कहने। लेकिन, गहनों को लगातार पहनने से इनकी चमक कम हो जाती है, जिससे ये गंदे भी दिखाई देने लगते हैं। कई बार तो इन गहनों को साफ करने के लिए दुकानों को देना पड़ जाता है, जिसमें बहुत पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।

    ऐसे में कुछ असरदार घरेलू उपायों की मदद से आप गहनों की चमक को फिर से वापस पा सकती हैं। आइए जानें इन घरेलू उपायों के बारे में-

    • गहनों की सफाई करने के लिए एक कटोरा गुनगुना पानी में थोड़ा सा अमोनिया पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण में गहनों को डालकर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद टूथब्रश की मदद से गहनों को हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। अगर किसी गहनों पर मोती या रत्न लगा है, तो उसे इस मिश्रण में न डुबाएं। अमोनिया के कारण इनके खराब होने की संभावना रहती है।
    • टूथपेस्ट की मदद से भी आप गहनों की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आप टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और उसे गहनों पर रगड़ें। थोड़ी देर ऐसा करने के बाग उसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके गहने चमक उठेंगे।
    • पेंसिल से लिखी हुई चीजों को मिटाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली इरेजर से आप आसानी से चांदी के गहनों को साफ कर सकती हैं। चांदी के गहनों पर रबड़ रगड़ने से जमी हुई गंदगी तेजी से साफ हो जाती है।
    • एक कटोरे में गुनगुना पानी लेकर थोड़ा सा वॉशिंग पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसमें सोने या चांदी के गहनों को डालकर टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे थोड़ी देर रगड़ें। अब इसे साफ पानी से धो लें।
    • खाना बनाने, व्यायाम करने, तैराकी करने या कोई घरेलू काम करने के दौरान कोमल और नाजुक ज्वैलरी पहनने से बचें। साथ ही तेज गर्मी या रोशनी में रत्न पहनने से बचें, क्योंकि इसका रंग उड़ जाता है और यह रंगहीन हो जाता है।

    इन सारी उपायों से आप अपने गहनों की चमक को फिर से वापस पा सकती हैं।