(Image-Twitter-@mohan_pokarna)
(Image-Twitter-@mohan_pokarna)

    Loading

    नई दिल्ली: आस्था, भक्ति, श्रद्धा यह सब भगवान के प्रति हमारा विश्वास होता है। जो ईश्वर भक्ति में लीन हो जाते हैं उन्हें बाहरी दुनिया का कोई मोल नहीं होता। ऐसे ही हिंदू समुदाय के लिए भगवान श्री राम पूजनीय हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भक्त, न केवल मानव बल्कि पशु भी उनके आगे अपना शीश झुकाते हैं। अक्सर आपने कई वायरल वीडियो देखें होंगे जिनमें कुत्ता पुजारी संग मंदिर में आरती कर रहा हो, या किसी भजन मंडली के साथ बैठ कर बंदर मंजीरा बजा रहा हो। आज हम आपको भगवान श्री राम की एक ऐसे ही अनोखी भक्त से मिला रहे हैं जिसे देख आपको भी प्रभु श्री राम की महिमा के दर्शन हो जाएंगे। 

    प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के बारे में अब तक आपने कई तरह की खबरें सुनी होगी, लेकिन आज हम जिसके बारे में बताने जा रहे हैं वह शायद आपने अबतक न देखा होगा और ना ही सूना होगा। जी हां, दरअसल प्रभु राम की एक अनोखी भक्त है गाय जिसका नाम सरयू है। आपको बता दें कि, सरयू अयोध्या के रंग महल में रहती है। वह प्रतिदिन राम जन्मभूमि की 108 परिक्रमा करती है, हैरानी की बात तो ये है कि वो ऐसा पिछले 20 सालों से कर रही है।

     

    हर शाम एक विशेष समय में यह गौ माता परिक्रमा करती है। जिसका वीडियो आज हम आपको दिखाने के लिए यह खबर बता रहे हैं।भगवान राम के भक्त पूरी दुनिया में आपको मिलेंगे, किसी भक्त की हम किसी दूसरे भक्त से तुलना नहीं कर सकते। मात्र सरयू गाय की प्रभु राम के प्रति ऐसी भक्ति और निष्ठा देख हर कोई मंत्रमुग्ध है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।