आम के छिलके लगा सकते हैं आपकी खूबसूरती को चार चांद, स्किन को तरोताजा रखने के साथ और भी हैं इसके कई फायदे

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मी आते ही मार्केट में आम मिलने लगते हैं। आम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे कि जिन्हें आम खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आमतौर आम खाते वक्त लोग छिलके और गुठली फेंक देते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘आम के छिलके’ (Mango Peels) हेल्थ के लिए इतने फायदेमंद हैं, जिसे आप सोच भी नहीं सकते। आइए जानें आम के छिलके से होने वाले फायदे –

 एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग चेहरे पर अनचाहे झुर्रियों से परेशान हैं, तो उनके लिए आम के छिलके रामबाण इलाज की तरह काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले आम के छिलके को सुखा लें। फिर उसे बारीक पीसकर उन्हें गुलाब जल के साथ मिलाकर लगा लें। इसे लगातार लगाने से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती है और चेहरे पर निखार और बढ़ता है।

आम के छिलकों (Mango Peels) में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये जो फ्री रेडिकल्स होते हैं, वह आंखों, दिल और स्किन के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इससे से आप आम के छिलकों से छुटकारा पा सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आम के छिलके का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। आम के छिलके में विटामिन-A, C और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

आम के छिलकों में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर में मरी हुई कोशिकाएं पनपना रूक जाती हैं। इसकी वजह से कैंसर की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं बॉडी स्लिम-ट्रिम रहती है।

गर्मियों में पिंपल्स और चेहरे पर मुंहासे होना आम बात है। इन मुंहासे पर आम के छिलके को लगाकर आप हमेशा के लिए इससे मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आम के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। फिर फुंसी पर लगा लें। देखेंगे कुछ ही दिन में फुंसी से आपको छुटकारा मिल जाएगा।