Iftar Party Benefits, Lifestyle News
इफ्तार पार्टी आउटफिट (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते हैं रमजान का पाक महीना (Ramadan 2024) 12 मार्च से शुरू हो गया है जो हर मुस्लिम बंधुओं के लिए बेहद ही खास होता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के लोग रोजा रखते है तो वहीं पर सुबह सहरी और शाम को इफ्तार का समय होता है। सुबह भले ही सजने संवरने का समय ना मिले लेकिन इफ्तार के समय परिवार जनों के अलावा रिश्तेदार भी पार्टी में आते ही है। इस मौके पर इफ्तार पार्टी में आप अगर कुछ नया लुक चाहते है तो इस आर्टिकल में बताए जा रहे इन लेटेस्ट आउटफिट्स को जान सकते है। जो आपके बजट में भी मिल जाएगा।

ये लेटेस्ट आउटफिट्स लगेंगे खास

इफ्तार पार्टी में सिंपल औऱ स्टाइलिश आउटफिट्स वियर किए जा सकते है जो इस प्रकार है…

1- अनारकली सूट

इफ्तार पार्टी में आप अगर आप अनारकली पेटर्न के लेटेस्ट डिजाइन पहनना चाहती है तो यह आपके लुक को बढ़ा देती है। इस स्टाइल के आउटफिट्स में आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे- कोटी स्टाइल अनारकली, प्रिंटेड अनारकली, सिल्क फैब्रिक अनारकली आते है। इस स्टाइल के सूट खरीदने के लिए आपको मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 1000 से 2000 के बीच खर्च करने पड़ सकते है। इन आउटफिट्स के साथ आप ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकती है। 

Iftar Party Outfits. Lifestyle News

                                                              अनारकली सूट स्टाइल (डिजाइन फोटो)

2- सूट पैंट स्टाइल

लड़कियों के स्टाइल की बात की जाए तो, इफ्तार पार्टी पर आप पैंट सूट का स्टाइल वियर कर सकते है इसमें आप चिकनकारी वर्क, प्रिंटेड, सीक्वेंस वर्क या पर्ल डिजाइन वाले पैंट सूट को स्टाइल करें वहीं पर इसमें आपको शानदार कलर भी देखने के लिए मिल जाते है। इस आउटफिट्स को खरीदने के लिए आपको मार्केट में  500 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Iftar Party Outfits. Lifestyle News

                                                                                          पैंट सूट स्टाइल (डिजाइन फोटो)

3-क्रॉप या कैप सेट करें स्टाइल

आप इफ्तार पार्टी में क्रॉप या कैप सेट स्टाइल के आउटफिट्स पहन सकते है। इसके साथ आप अगर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी वियर करेंगी तो लुक और ज्यादा एलिगेंट लगेगा। इसलिए आपको इस बार पार्ट में ऐसे आउटफिट स्टाइल करने चाहिए। मार्केट में यह आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे।

Iftar Party Outfits. Lifestyle News

                                                                        कैप सेट स्टाइल (डिजाइन फोटो)

इन स्टाइल के अलावा कई आउटफिट्स इफ्तार पार्टी में पहने जा सकते है जिनके बारे में जान लें यह आउटफिट्स आपकी खुबसूरती में चार चांद लगाएंगें।