Holi 2024, Holi 2024 Food, Malpua Recipe
होली पर बनाएं मालपुआ (सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: यूं तो रंगों के फेस्टिवल होली का जश्न (Holi 2024) भला खानपान के बिना कैसे मनाया जा सकता है। इस दिन खाने के लिए गुजिया, पकोड़े व मालपुआ जैसी टेस्टी कई चीजें (Holi 2024 Dishes) बनाई जाती हैं। ये फूड्स त्योहार की धूम में एक अलग ही एक्साइटमेंट क्रिएट कर देते हैं।

भारत के कई हिस्सों में है फेमस मालपुआ

यहां हम पारंपरिक मिठाई मालपुआ की बात कर रहे हैं जिसे भारत के अधिकतर हिस्सों में अपने-अपने अंदाज में बनाकर खाया जाता है। क्या आपने कभी मालपुआ खाया है, अगर नहीं तो इस होली इसे जरूर बनाए खाएं और खिलाएं। मालपुआ को आप बेहद आसानी से बना सकते हैं। आप इस डिश को सिर्फ आधे घंटे में बना सकते हैं। तो आइए जानें इसकी रेसिपी

 सामग्री

250 ग्राम मावा

150 ग्राम मैदा

2 बड़े चम्मच सूजी

100 ग्राम चीनी

4 टीस्पून देसी घी

 बनाने की विधि

  • मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 250 ग्राम मावा और 150 ग्राम मैदा लेंगे। 
  • अब उसमे 2 बड़े चम्मच सूजी मिलाएंगे। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएं। 
  • अब इस मिश्रण को ग्राइंड कर लेंगे। ग्राइंड करने के लिए इसमें आधा कप दूध या फिर आधा कप पानी मिलाएं।
  •  ग्राइंड कर एकदम स्मूथ पेस्ट बना लेंगे। अब इस पेस्ट में सौंफ, पिस्ता और इलायची मिक्स करेंगे और 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को ढककर रख देंगे। 
  • अब हम चाशनी की तैयारी करेंगे। एक तार की चाशनी बनाने के लिए भगोने में आधा लीटर पानी लेंगे और उसे गैस की तेज आंच पर रखें।
  • चाशनी को स्वादिष्ट बनाने के लिए  100 ग्राम चीनी, केसर और इलायची मिलाएं। जब चाशनी गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें।
  • अब हम मालपुआ के पेस्ट को एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएंगे। अब गैस ऑन करें और उसमें घी डालें। 
  • अब एक करछुल भरकर पेस्ट उठाएं और उसे गर्म घी में डालें। अब मालपुआ को धीमी आंच पर दोनों साइड से पकाएं।
  •  मालपुआ दोनों साइड जब हल्का सुनहरा हो जाए तब उसे कड़ाही से निकाल दें। अब मालपुआ को चाशनी में डीप कर के बाहर प्लेट में निकालेंगे।

 खाने के लिए आपका मालपुआ तैयार है।