इस जन्माष्टमी कान्हा के भोग के लिए घर पर ऐसे बनाएं सफेद मक्खन

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हिंदू धर्म में ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ (Janmashtami) त्योहार का बड़ा ही महत्व होता है। सम्पूर्ण भारत में ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। 

    पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 29 अगस्त, रात 11:25 बजे शुरू होगी, जो 30 अगस्त रात 1:59 बजे तक रहेगी। इसीलिए इस साल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 30 अगस्त को मनाया जाएगा। ‘जन्माष्टमी’ पर श्रीकृष्ण के पूजन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त, रात 11:59 बजे से देर रात 12:44 बजे तक का रहेगा। रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) का आरंभ 30 अगस्त, सुबह 06:39 बजे से होगा और इसका समापन 31 अगस्त के दिन सुबह 09:44 बजे पर होगा।

    मान्यताओं के मुताबिक, लड्डू गोपाल यानी भगवान कृष्ण को मक्खन इतना अधिक पसंद थी कि वे माखन की चोरी भी किया करते थे। जिस कारण उन्हें ‘माखनचोर’ भी कहा जाता है। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को विशेष रूप से मक्खन का भोग लगाया जाता है।

    जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक कर पंचामृत अर्पित करके माखन-मिश्री का भोग लगाने का विधान बताया गया है। तो देर किस बात की, आइए जानें  इस ‘जन्माष्टमी’ कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर कैसे बनाएं सफेद मक्खन –

    मक्खन बनाने की विधि-

    स्टेप 1

    सबसे पहले आपको कुछ दिनों तक दूध में जमी मलाई को एक बर्तन में इक्ट्ठा करना है। उसके बाद इस मलाई को फ्रीजर में स्टोर कर रख लें। जिस दिन आपको मक्खन बनाना हो, उस दिन फ्रीजर में स्टोर कर रखे मक्खन को बाहर निकाल लें।

    स्टेप 2

    कुछ देर कमरे के तापमान में रखने के बाद मलाई को फूड प्रोसेसर में डालें और फूड प्रोसेसर को चलाएं।मक्खन और छाछ के अलग होने तक आप इसे रुक-रुककर चलाएं।

    स्टेप 3 

    जब मक्खन और छाछ अलग हो जाए, तो मक्खन को एक लकड़ी के मदानी से एक बर्तन में निकाल लें। इन आसान स्टेप्स में मक्खन बनकर आपके घर पर ही तैयार हो जाएगा।

    सफेद मक्खन (White Butter) बनाते समय ध्यान रखें ये बातें…

    • मक्खन न‍िकलने के बाद इसे चम्मच या हाथ से निकालकर बर्तन में रखें। इस बात का ध्यान रखें क‍ि जब आप मक्खन को छाछ से अलग कर रहे हों, तो छाछ अच्छी तरह से मक्खन से निकल जाए।
    • मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रखें।
    • कुछ देर बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबा कर मक्खन को निचोड़ दें।
    • इससे मक्खन में बचा हुआ पानी भी न‍िकल जाएगा। यह मक्खन फ्रिज में रखने पर हफ्ते भर तक ताजा बना रह सकता है। अब लगाइए नटखट कान्हा को भोग।