Image
Image

    Loading

    सीमा कुमारी

    अधिकतर घरों में प्याज या आलू के पकौड़े बनते हैं। कुछ लोग मिक्स वेज और पनीर के पकौड़े भी बनाते हैं। यहां आप पत्ता गोभी के पकौड़ों की रेसिपी सीख सकते हैं। ये पकौड़े बनाने में बहुत ही आसान हैं। ये काफी क्रिस्पी बनते हैं जो कि बहुत टेस्टी भी लगते हैं। अगर आपके यहां कोई ऐसा गेस्ट आया है जो प्याज नहीं खाता तो उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप ईवनिंग स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं साथ ही ब्रेकफस्ट में भी बना सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी-

    सामग्री

    पत्ता गोभी,

    बेसन,

    चावल का आटा,

    नमक,

    हरा धनिया,

    लाल मिर्च पाउडर,

    हींग,

    जीरा, हल्दी। आप चाहें तो इसमें पतला काटा प्याज भी डाल सकते हैं।

    बनाने की विधि

    पत्ता गोभी को पतला-पतला काट लें। इसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, हींग और जीरा मिला लें। अब इसमें बेसन और चावल आटा लगभग बराबर मात्रा में मिला लें। आपके पास कॉर्नफ्लोर हो तो थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर भी डाल लें। इसमें कटा धनिया भी डाल लें। इन सब चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। पत्ता गोभी में नमी होती है जब आप सभी चीजों को हाथ से अच्छे से मिलाएंगे तो बेसन और चावल का आटा इसमें अच्छी तरह मिल जाएगा। आपको पानी डालने की जरूरत नहीं है। अगर आपको जरूरत लग रही हे तो बहुत थोड़ा सा कुछ बूंद पानी डालकर मिला लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो इसमें पकौड़े डालकर तल लें। आपका मजेदार नाश्ता तैयार है।