Memory Loss की बड़ी वजह बन सकती है ‘इस’ विटामिन की कमी, आंखों की रोशनी पर भी पड़ता है असर, ज़रूर रखें ‘इन’ बातों का ख्याल

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: बढ़ती उम्र के साथ चीज़ें याद रखना मुश्किल हो जाता है। और आपने कई बार अपने माता–पिता के साथ यह होते हुए देखा होगा। यह बिल्कुल नॉर्मल है। मगर यदि यह बार – बार देखने को मिल रहा है, तो यह एक खास पोषक तत्व की कमी के कारण हो सकता है। जी हां यह स्थिति विटामिन B12 की कमी के कारण उत्पन्न हो सकती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर B12 की कमी हो जाए तो लेने के देने पड़ सकते है।  बॉडी में इस पोषक तत्व का काम डीएन को बनाना और फॉलिक एसिड को अब्जॉर्ब करना है। इसलिए हमें वो फूड्स डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए वरना कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते है। आइए जानें विटामिन B12 की कमी से होने वाले नुकसान के बारे में-

जो लोग विटामिन B12 से भरपूर भोजन नहीं खाते हैं, उनकी मेंटल हेल्थ अच्छी नहीं रहती और कई मानसिक बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। कई लोगों की याददाश्त कमजोर हो जाती है और वो छोटी-छोटी चीजें भी भूलने लगते है। इसलिए B12 की कमी न होने दें।

 अगर आपको अक्सर हड्डियों में दर्द रहता है तो समझ जाएं कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई है और जल्द से जल्द जरूरी फूड आइटम्स खाना शुरू कर दें वरना पीठ और कमर में दर्द हो जाएगा।

अगर आप विटामिन B12 रिच फूड्स नहीं खाएंगे तो इसका असर आपकी आंखों पर पड़ सकता है, आमतौर पर नजरों का कमजोर होना, धुंधला नजर आना और छोटे अक्षर पढ़ने के दौरान आंखों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में विटामिन B12 की मात्रा कम होने पर एनीमिया जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा बढ़ जाता हैं। दरअसल विटामिन B12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण भी कम हो जाता हैं। ऐसे में हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है और एनीमिया होने का डर रहता हैं। समय से जांच नहीं कराने पर कई बार मामला गंभीर हो जाता हैं।